मंगलेश डंगवाल और हेमा करासी  के गीतों पर थिरके लोग

पौड़ी

एकेश्वर में आयोजित दो दिवसीय कौथिग में लोगों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने अपने गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने एकेश्वर महादेव के जागर गीत से की। उसके बाद उनके प्रसिद्ध गीत सिल्की बांध, माया बांध और लबरा छोरी ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया। प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा करासी ने अपने जागर गीतों से समां बांधा। उन्होंने बद्री विशाल जागर, आंछरी जागर, नरसिंह जागर से लोगों का मन मोहा। मेला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोक संस्कृति को बचाने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही नई पीढ़ी अपने रीति रिवाजों से परिचित होंगे। कार्यक्रम में महिला मंगल द्वारा थड़िया व चौफाला की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलदीप जोशी, राकेश नैथानी, जगदंबा डंगवाल, पूर्व पार्षद मीना भंडारी, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, हरीश बडोला, तेजपाल पंवार, हरीश बडोला, सुनील रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *