हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी में हाईस्कूल का परिणाम 98.47 तथा इंटरमीडिएट परिणाम 97.6 प्रतिशत

धनौरी।
हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.47% रहा जबकि इंटरमीडिएट में 97.65 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। हाईस्कूल में नैना और इंटरमीडिएट में आयशा स्कूल की टॉपर बनी। छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर प्रबंध समिति और शिक्षकों ने बधाई दी है।
हाई स्कूल परीक्षा में नैना ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 80.4% अंकों के साथ श्रेयंका ने दूसरा और 79.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अनुष्का और मोनिका ने 77.6, सावन ने 77, प्रियंका ने 76.8, इकरा ने 74.4 और खुशी ने 73.4% अंक हासिल किए।
इंटरमीडिएट में आयशा ने 83.6% स्थान अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। छवि ने 78.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और सानिया और विशाल ने 77.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही प्रियांशी ने 77, प्रणव ने 76.8 गुंजन और अंश ने 7 1.6, राहुल तोमर ने 71.4, रवि ने 70.9 और रितिका ने 70% अंक हासिल किए।
ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गडकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक हासिल किए हैं।
छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आदित्य सैनी और प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *