चमन लाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी बोलने की क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर
लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय में छात्र-छात्राओं का ग्रुप डिस्कशन कार्यक्रम आयोजित कराया गया। ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से उनकी बोलने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए ग्रुप डिस्कशन अत्यंत आवश्यक है इससे छात्र छात्राओं का कौशल बढ़ता है। तथा उनकी हिचकीचाहत भी दूर होती है ।

बी .ए .प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं बात करने में काफी शर्म महसूस करते हैं। मंच पर प्रस्तुतीकरण देने से उनके मन का जो डर है वह दूर हो जाता है साथ ही उनको अपने सब्जेक्ट से संबंधित टॉपिक की भी समझ कराई जाती है। अंग्रेजी की वर्तनी को सुधारने के लिए भी अन्य उपाय किए जा रहे हैं जैसे लेखन क्षमता में सुधार की भी अत्यंत आवश्यकता है। कंप्यूटर विषय को अगर सीखना हो तो अंग्रेजी का आना अत्यंत आवश्यक है। अंग्रेजी बोलने के लिए माहौल का होना भी अत्यंत आवश्यक है उसके लिए भी कई प्रकार के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: छात्र-छात्राएं अंग्रेजी विषय लेने से घबराते हैं अतः उनका यह डर निकलना हम सब की प्राथमिकता है।

