किराएदार को पीटा, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार
कनखल में घर में घुसकर गैस कटर से रेलिंग व ताले काटने पहुंचे एक दंपति ने अपने परिचितों के साथ मिलकर किराएदार को पीट दिया। इस संबंध में किराएदार ने आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल कुमार निवासी कुमार टायर वाली गली सतीकुंड ने बताया कि तीन नवंबर को घर पर मौजूद था। उसकी पत्नी और बच्चें भईयादूज के अवसर पर मामा के घर गए थे। इसी बीच घर में घुसकर कुछ लोग कमरे में तले ताले काटने लग गए। आरोप है कि योगेश, उसकी पत्नी का विरोध करने पर उन्होंने उसे गिराकर पीट दिया। आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिशक करते हुए हत्या की धमकी दी गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

