वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की ओर से दो दिन से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

धनौरी
वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग भारत सरकार की ओर से हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के पहले दिन 8 नवंबर को तकनीकी सत्र में मीडिया माध्यमों में नई तकनीकी शब्दावली का निर्माण विषय पर चर्चा हुई।

तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह तोमर ने कहा कि आधुनिक मीडिया में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली के बिना कार्य करना संभव ही नहीं है। आज के दौर में सोशल मीडिया पर ब्लॉगिंग, पोस्ट शेयरिंग, लाइकिंग आदि का जमाना है। इस जमाने में हमें वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दों का ज्ञान होना जरूरी है। योगाचार्य डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि अति दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शब्दावली से परिचित कराने के लिए आयोग के इस कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है। आयोग ने वास्तव में अति पिछड़े क्षेत्र के प्रतिभागियों के बीच आकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति की है। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी तथा संगोष्ठी के प्रभारी अधिकारी डॉ आकाश मोहन रावत ने कहा कि अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश नाथ झा के निर्देशन में आयोग की ओर से नए कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं। आयोग देश भर में जाकर वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ अंजू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश योगी ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज कालजीखाल पौड़ी गढ़वाल से डॉ.शोभा रावत, हर्ष विद्या मंदिर रायसी से अमूलत्यागी, धनोरी पीजी कॉलेज से डॉ गुड्डी चमोली, श्रीमती इना देवी, डॉ अंजू, डॉ ऐश्वर्या सिंह डॉ. ज्योति जोशी, डॉ प्रिया सैनी, दो अंजली देवी डॉक्टर निशा रानी श्रीमती आयुषी पंवार, डॉ अरुणिमा पांडे, डॉ स्वाति, डॉ भूपेंद्र सिंह डॉ मोनिका चौधरी डॉ सुरभि सागर डॉ तुषार वाजपेई डॉ जयदेव कुमार डॉ तरुण डॉ छवि डॉ रविंद्र कुमार डॉ प्रदीप कुमार डॉ रितु बिश्नोई डॉ संदीप सिरोही डॉ संजय कुमार डॉ राहुल देव डॉ साक्षी शर्मा डॉ मीना नेगी डॉ संध्या त्यागी डॉ मोहित कुमार श्री निशांत कुमार, डॉ अंजली गौड़ डॉ अजय सिंह परमार डॉ सरिता चंद्र डॉ देवेंद्र कुमार श्री अंकेश चौहान डॉ जागृति त्यागी डॉ दीपमाला कौशिक डॉ समीर मिश्रा डॉ प्रतिभा गिरी डॉ रिमझिम पुंडीर, श्रीमती गायत्री सैनी, श्री नितिन सैनी आदि
आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *