घट स्थापना के साथ राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू
पौड़ी
चैत्र नवरात्र के पहले नवरात्रि को श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा हरियाली घट स्थापना के साथ ही सियाराम मंदिर का वास्तु पूजन के बाद निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। घट स्थापना पूजा अर्चना के बाद रामलीला मंच के दाईं ओर वास्तु पूजन के साथ सियाराम मंदिर का निमार्ण कार्य आरंभ किया गया।
समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप बहुप्रतीक्षित सियाराम मंदिर का निमार्ण कार्य चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर आरंभ हो गया है। जिसमें वास्तु पूजन पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की गौरवपूर्ण में किया गया। उन्होने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी पर्व पर समिति द्वारा भगवान राम की भव्य झांकी का नगर भ्रमण किया जाएगा। सभी नागरिकों से झांकी भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई है। वास्तु पूजन में नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, सचिव राम सिंह रावत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह गुसाईं, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप रावत, मंगल सिंह नेगी, सुबोध रावत, अनिल नैथानी, प्रेम बल्लभ पंत, नरेंद्र चिटकारिया, वीरेंद्र खांकरियाल आदि मौजूद थे।
