मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की
पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हरजौली झौझा गांव निवासी उस्मान उर्फ चौना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जनवरी को उसका पुत्र फिरोज कोचिंग के लिए जा रहा था। तभी गांव के तिराहे पर इरफान उर्फ फाना ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरु कर दी। और उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर बलकटी से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि झगड़े की वजह पुछने पर आरोपी इरफान उर्फ फाना, सुहेल, वलीम उर्फ काला, हपीज ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

