अमेरिका में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या

शिकागो

अमेरिका में भारतीय मूल के 28 साल के युवक केविन पटेल की गोली मारकर हत्या की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल के केविन को शिकागो के लिंकन पार्क इलाके में गोली मार दी गई और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शिकागो पुलिस ने कहा है कि वेस्ट लिल एवेन्यू के 800 ब्लॉक में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी, जहां उन्होंने केविन को रास्ते पर घायल अवस्था में देखा। उसके सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल केविन को मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया लेकिन बाद में केविन को मृत घोषित कर दिया गया।
हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन चश्मदीदों ने कहा है कि उन्होंने एक आदमी और कुछ महिलाओं को घटनास्थल से पैदल भागते देखा, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। चश्मदीद गैरेट मूर्स ने कहा कि उन्होंने रात में अपने घर से गोली चलने की आवाज सुनी, तब वह पटेल की मदद करने के लिए दौड़े। उन्होंने सीने से बहते खून को रोकने की कोशिश की और आखिरी पलो में केविन पटेल से बात की और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *