सूर्या की 41वीं फिल्म में हुई कृति शेट्टी की एंट्री

साउथ के जाने-माने निर्देशक बाला की नई फिल्म सूर्या 41 को लेकर खूब चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म का फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में आपको साउथ के बड़े स्टार सूर्या नजर आने वाले है। इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि सूर्या और निर्देशक बाला एक दूसरे साथ करीब 18 साल बाद काम कर रहे है। इस फिल्म की अपोजिट फीमेल लीड को लेकर हर जगह सवाल हो रहे थे। अभ जाकर इसका जवाब मिल गया है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए जानते है कौन है अपोजिट फीमेल लीड रोल।
निर्देशक बाला की नई फिल्म हैशटैग सूर्या 41 में आपको सूर्या के साथ टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक कृति शेट्टी नजर आने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृति शेट्टी पहली बार सूर्या के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। कृति शेट्टी के अलावा इस फिल्म में कई और स्टार्स नजर आने वाले है। इस बात की जानकारी 2डी एंटरटेनमेंट के ट्विटर हैंडल से दी गई है। इसमें जमकर कृति शेट्टी की तारीफ की गई है।
बताया जा रहा है कि फिल्म का प्लॉट नंधा और पीथमगन जैसी फिल्मों के प्लॉट से बिल्कुल अलग होगा। इस फिल्म में सूर्या का किरदार ऐसा होगा जो पहले तमिल सिनेमा में नहीं देखा गया है। बताया जा रहा है ये फिल्म काफी बड़े बजट में बनने वाली है। अब देखना ये होगा की क्या ये सूर्या की ये फिल्म राम चरण की फिल्म आरआरआर को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं। सूर्या और कृति शेट्टी की लीड रोल वाली फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *