रानीपुर में मिले अज्ञात शव की सिडकुल थाने से हुई शिनाख्त, मानवता को दिया नया जीवन
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अज्ञात शव शिनाख्त एवं गुमशुदा की तलाश अभियान” को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी क्राइम द्वारा गठित विशेष टीम एवं C.O. टेक्निकल के कुशल पर्यवेक्षण में अज्ञात शव पहचान टीम द्वारा 16 मई 2025 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है।
शव की पहचान थाना सिडकुल पर दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से मेल खाते हुए हरिओम पुत्र रामलाल निवासी ग्राम टांडा सालार, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी रावली महदूद, हरिद्वार) के रूप में हुई है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी भी अज्ञात शव या गुमशुदा व्यक्ति की सूचना हो तो नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम नंबर 112 पर तत्काल सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से किसी परिवार को उनका खोया हुआ सदस्य वापस मिल सकता है।
शव शिनाख्त पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह,उपनिरीक्षक नंदकिशोर,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार,कांस्टेबल अजयराज,कांस्टेबल खेम सिंह,कांस्टेबल राजेश डोभाल,कांस्टेबल महेंद्र,कांस्टेबल राजीव बिष्ट,कांस्टेबल रघुवीर,महिला कांस्टेबल शशिबाला,महिला कांस्टेबल गीता शामिल रहे।

