प्रियंका गांधी को केरल हाई कोर्ट ने तलब किया, वायनाड में चुनावी जीत का मामला

केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को केरल हाई कोर्ट ने भाजपा नेता नव्या हरिदास की एक याचिका को लेकर समन किया जारी किया है।
याचिका में हरिदास ने नवंबर 2024 में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजों को चुनौती दी है। उन्होंने गांधी की जीत की अवैध घोषित करने की मांग की है।
न्यायमूर्ति के बाबू ने हरिदास की दलीलें सुनने के बाद याचिका स्वीकार कर ली और गांधी को तलब किया है।
मामले की सुनवाई अगस्त में होगी।
बार एंड बेंच के मुताबिक, हरिदास ने याचिका में आरोप लगाया है कि गांधी ने चुनावी हलफनामे में अधूरी और गलत जानकारियां दी हैं।
उनका आरोप है कि गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के स्वामित्व वाली कई अचल संपत्तियों के साथ विभिन्न निवेश और चल संपत्तियों का पूरा विवरण नहीं दिया है।
साथ ही आरोप है कि गांधी ने मतदाताओं को गुमराह किया है और मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला है।
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी। राहुल ने रायबरेली सीट चुना और वायनाड सीट छोड़ दी।
इसके बाद नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव में वायनाड से उनकी बहन प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  के सत्यन मोकेरी को 4.10 लाख वोटों के अंतर से हराया।
नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रही थीं। प्रियंका ने पहली बार चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *