सभी स्कूलों में बनाए जाएंगे जल संग्रहण टैंक
बागेश्वर
जलशक्ति अभियान का तृतीय फेज कैच-द-रेन कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों, चिकित्सालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में वर्षा जल संग्रहण टैंक प्राथमिकता से बनाए जाने है। डीएम विनीत कुमार ने जिला सभागार में जलशक्ति अभियान कैच-द-रेन की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को कैच-द-रेन कार्यों का वार्षिक प्लान शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण व उपयोग हो इसके लिए हार्वेस्टिंग टैंकों के साथ ही चाल-खाल, सोख्ता सिंचार्इ टैंक, खंतीया, कच्चे टैंक, रिचार्ज पिट, परकुलेशन टैंक, जल कुण्ड आदि बनाये जाएं जिससे वर्षा जल संग्रहण के साथ ही परकुलेशन होकर भूमिगत जल स्तर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण के साथ ही नदी-नालों, जल स्रोतों, नौलों का पुन: जीवितिकरण एवं इनके कैचमेंट एरिया का बनीकरण किया जायेगा, इसके लिये सभी अधिकारी कार्य योजना बनाकर एक हफ्ते में प्रस्तुत करें ताकि जिले की कार्ययोजना शासन को भेजी जा सके। उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत सरयू-गोमती नदी तटों पर घाटों का सर्वे कर प्रस्तुत करने के निर्देश सिंचार्इ विभाग को दिए।
