पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा

बलुवाकोट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घाटीबगड़ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान धरम सिंह के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *