भगवान श्रीराम के आदर्शो को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : महंत गंगोत्री दास

हरिद्वार

भूपतवाला स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के महंत गंगोत्री दास व योगी छोटूनाथ ने श्रद्धालु भक्तों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करते हुए आदर्श समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुये महंत गंगोत्री दास ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अद्भुत व्यक्तित्व, कर्तव्यपरायणता और श्रेष्ठ आदर्श सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए।  योगी छोटूनाथ ने कहा कि रामनवमी श्रद्धा, शौर्य और आस्था का पर्व है। पद प्रतिष्ठा से परे जीवन जीने वाले भगवान श्रीराम एक आदर्श चरित्र हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन मानवीय आदर्शो से युक्त हैं। श्रीराम का नैतिकता से युक्त अलौकिक व्यक्तित्व उनके जीवन को और उदात्त बनाता है। प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन ही लोक कल्याण को समर्पित रहा है। उनके जीवन का लक्ष्य था समाज में सत्य और न्याय को  स्थापित करना और इसके लिए उन्होंने जो मूल्य चुने और जो आदर्श स्थापित किये वे अद्भुत हैं। हम भारतवासी धन्य हैं कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *