साइकिल यात्रा से दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चम्पावत
लखनऊ निवासी सुंदरम तिवारी साइकिल यात्रा से पर्यावरण का संदेश दे रहे हैं। साइकिल से बनबसा पहुंचे तिवारी का व्यापार मंडल ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान सुंदरम तिवारी लोगों को जागरुक करेंगे। मंगलवार को नेचर ग्रीन फ्यूचर के संस्थापक सुंदरम तिवारी बनबसा पहुंचे। यहां पहुंचने पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान तिवारी ने बताया कि उन्होंने बीते सात अप्रैल को लखनऊ से साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। लखनऊ में उप्र के वन और पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, खटीमा से मंगलवार को बनबसा पहुंचे। यात्रा का मकसद लोगों पर्यावरण का संरक्षण करना है। तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान पूरे भारत में 51 हजार पौधे भेंट करना और और एक लाख छोटी बड़ी बैठक कर लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील करना है। बाद में सुदंरम तिवारी बनबसा से धारचूला के लिए रवाना हुए।
