गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय में पहुँचे हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, 5000 वर्ष पुरानी धरोहरों ने आकर्षित किया

धनौरी।
बुधवार को हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में पुरातत्व संग्रहालय देखा। संग्रहालय में मौजूद शहीद भगत सिंह पर चले केस के ट्रायल की प्रतिलिपि देखकर छात्र छात्राएं रोमांचित हो उठे।
स्कूल के छात्र छात्राएं प्रबंधक डॉ. आदित्य सैनी के नेतृत्व में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पर पुरातत्व संग्रहालय में क्यूरेटर डॉ मनोज ने छात्र-छात्राओं को संग्रहालय में मौजूद पुरातत्व महत्व की वस्तुओं के बारे में बताया मोहनजोदड़ो सभ्यता के अवशेष छात्र-छात्रा ने देखे। करीब 5000 साल पुराने मिट्टी के बर्तन देखकर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छात्र सिद्धार्थ और रिद्धिमा ने बताया कि संग्रहालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर गुरुकुल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद को लिखे गए पत्र देखे, यह अपने आप में विशिष्ट अनुभव था। छात्र मयंक ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व की रणभेरी और युद्ध के अन्य शस्त्र देखकर गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने को मिला। शैक्षिक भ्रमण पर आए शिक्षक योगेश चौधरी, आरती और निधि ने बताया कि डॉ विक्रम सिंह ने उन्हें मनोविज्ञान विभाग की प्रयोगशाला दिखाई। हिंदी विभाग में जाकर वहां के विद्वान प्राध्यापको से मिलना सुखद अनुभव रहा। पुरातत्व संग्रहालय के निदेशक डॉ देवेंद्र गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बताया कि संग्रहालय ज्ञान का केंद्र होते हैं यहां आकर काफी कुछ सीखा जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर रखा युद्धक टैंक भी देखा।
इस अवसर पर गौरव सैनी, कोकन आदि मौजूदरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *