विश्व रेडियो दिवस लोगों की विश्वसनीय आवाज़ का जश्न मनाने का दिन है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रेडियो को लोगों की विश्वसनीय आवाज बताते हुए इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडियो दूरदराज के गांवों से लेकर व्यस्त शहरों तक समय पर सूचना पहुंचाने, प्रतिभा को निखारने और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व रेडियो दिवस इस माध्यम से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों को सम्मान देने का अवसर है।

अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए उन्होंने देशवासियों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने में रेडियो की क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है।

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि इस महीने का ‘मन की बात’ कार्यक्रम रविवार, 22 फरवरी को प्रसारित होगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करने का आह्वान भी किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में रेडियो की निरंतर प्रासंगिकता और जनसंपर्क में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *