अगले माह युवा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का होगा चुनाव

विकासनगर

विकासनगर बाजार के युवा व्यापारियों ने अलग से युवा व्यापार मंडल के गठन का निर्णय लिया है। जिसकी कार्यकारिणी के शीघ्र गठन के लिए एक संयोजक मंडल बनाया गया है। संयोजक मंडल के दिशा निर्देशन में अगले माह यानि मार्च में कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
मंगलवार एक निजी वेडिंग पॉइंट में एकत्र होकर युवा व्यापारियों के एक पृथक व्यापार मंडल का गठन किया l बैठक में सभी युवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए युवा व्यापारी नेता मनीत अग्रवाल ने कहा कि युवा व्यापारियों की अपनी अलग तरह की समस्याएं हैं। जिनका समाधान वरिष्ठ व्यापार मंडल के पास अक्सर नहीं होता है l इसलिए अलग से युवा व्यापार मंडल के गठन की आवश्यकता विकास नगर महसूस हुई है l कहा कि मुख्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के हितों के लिए कम और अपने राजनैतिक हितों के लिए अधिक मुखर रहते हैं। जिससे व्यापारियों के लिए काफी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। युवा व्यापारी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि युवा व्यापार मंडल का अगले महीने दूसरे सप्ताह में विधिवत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही इसका विस्तार जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा l इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं से बहुत पुराना नाता रखते हैं। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का उन्होंने पूर्व में भी काफी प्रयास किया है। भविष्य में भी वह युवा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे lइस मौके पर कार्यकारिणी गठन के लिए मुख्य रूप से मनीत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रिंकू कनौजिया, गीत सेठी, गगन सेठी, अमन गर्ग, आशीष मित्तल, चाउ महावर को अधिकृत किया गया lबैठक में युवा व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अगले महीने होने वाले युवा व्यापार मंडल के चुनाव में भागीदारी निभाने की बात कही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *