डिजिटल फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स मंे शिल्पा शेट्टी
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी दमदार किरदार में देखी जाएंगी। एक्ट्रेस का ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में स्वागत करते हुए रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है । बता दें कि इस सीरीज के जरिए शिल्पा शेट्टी डिजिटल प्लेटफॉर्म में कदम रखने जा रही हैं।
‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की टीम में शिल्पा शेट्टी का स्वागत करते हुए रोहित शेट्टी ने उनके लुक का खुलासा किया है। शिल्पा के लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- स्क्वाड में आपका स्वागत है शिल्पा! गन बैटल, हैंड टू हैंड कॉम्बैट, हाई स्पीड चेज और हां के साथ उड़ती हुईं कारों के लिए तैयार हो जाइए। इंडियन पुलिस फोर्स।
रोहित के इस सीरीज में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। शिल्पा से पहले सिद्धार्थ का लुक शेयर कर डायरेक्टर ने इस सीरीज के बारे में लोगों का बताया था। रोहित के पहले पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा इंटेंस कॉप अवतार में देखे गए थे। अब सिद्धार्थ की तरह शिल्पा भी पुलिस ऑफिसर बनकर अपना एक्शन अवतार दिखाएंगी। मजेदार बात ये है कि रोहित शेट्टी भी इस फिल्म के जरिए ओटीटी की दुनिया में रखने जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब वह ओटीटी की दुनिया में धूम मचाएंगे। वहीं शिल्पा भी इस सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में सीरीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बन चुका है।
