ईशा देओल ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
‘धूम’ गर्ल ईशा देओल ने गांधीगिरी दिखाते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्हें हाल ही में उनके नए हेयरस्टाइल को ट्रोल किया था। ईशा देओल ने अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर गांधीगिरी में अपनी जवाब पेश किया है।
ईशा देओल ने ‘मुंबई में मेरी आगामी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग करने के बाद मैं मेरी वैनिटी वैन के पास जा रही थी। इस दौरान मेरी वीडियो बना ली गई और फिर मैंने देखा, मेरे वीडियोज वायरल हो रहे हैं और मेरे लुक के लिए मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मेरे बालों की बात करूं तो मैं एक्शन सीन करने के दौरान कठिन परिश्रम कर रही थी। इसके चलते मेरे बाल खराब हो गए थे और हां, अगर मैं मेरे भाई बॉबी देओल की तरह दिखती हूं, तो मैं आपके कॉन्प्लीमेंट के लिए आपको धन्यवाद देती हूं।’
