जय मां आश्रम में संतों व श्रद्धालुओं ने मनाया माता काली का जन्मोत्सव

हरिद्वार

श्रवणनाथ नगर स्थित श्री जय मां आश्रम में माता काली का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के संतों व श्रद्धालुओं ने पंडित महेश भट्ट के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान के साथ माता काली की पूजा अर्चना कर 56 भोग अर्पित किए और विश्व कल्याण की कामना की। आश्रम की संचालिका महंत साध्वी जीवन ज्योति मां ने बताया कि देश भर में स्थित आश्रमों प्रत्येक वर्ष पूर्ण विधि विधान के साथ माता काली का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि माता काली जगत की पालनहार हंै तथा प्रत्येक संकट से अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा व विश्वास तथा विधि विधान से माता काली की आराधना करती है। माता की कृपा से उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। पूजा ज्योति मां व शरण ज्योति मां ने कहा कि मां काली की पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालु भक्त को भगवान शिव की कृपा भी सहज प्राप्त होती है। मां काली व भगवान शिव की सम्मिलित कृपा से साधक के सभी मनोरथ पूरे होते हैं और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर पंडित महेश भट्ट, ठाकुर मानसिंह, जगदीश चावला सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *