उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा: डीएम
चम्पावत
डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने उद्योग मित्रों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों को उद्योग मित्रों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीपक मुरारी ने कहा पीएमईजीपी योजना के तहत 3.95 करोड़ रुपये मार्जिन मनी मिला है। कहा 150 आवेदन बैंकों ने स्वीकार किए हैं। इनमें से 126 आवेदकों को लोन दे दिया है। सीएम स्वरोजगार योजना में 16 आवेदन बैंकों को अग्रसारित किए गए हैं। एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के तहत नौ मामलों को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। बताया औद्योगिक आस्थाना में पांच इकाईयों की किस्त समय पर नहीं आ रही है। डीएम ने सभी इकाईयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यहां डीएफओ आरसी कांडपाल, ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता, उरेडा के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार बजेठा, ट्रेजरी अधिकारी एकता पंजवानी रहे।
