अफगानिस्तान मंे महिलाओं को कार चलाने समेत कई प्रतिबंध

 

अफगानिस्तान में सत्ता कब्जाने के बाद तालिबान महिलाओं पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगा रहा है। अब तालिबान ने महिलाओं को गाड़ी चलाने से रोकने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं को गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं देने का आदेश दिया है। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं को लंबी दूरी तक बस या अन्य वाहनों में अकेले यात्रा करने पर रोक लगा दी थी।
तालिबान के आदेश के मुताबिक महिलाएं बस में 70 किमी से अधिक की दूरी अकेले तय नहीं कर सकेंगी। इससे आगे जाने के लिए उनके साथ किसी पुरुष का होना जरूरी होगा। नियमों के मुताबिक, तालिबान के राज में महिलाएं हाई हील नहीं पहन सकती। ऐसी कोई भी फुटवियर नहीं पहन सकती, जिससे आवाज आती हो। महिलाओं को नेल पॉलिश नहीं लगा सकती। ज्यादा मेकअप करने पर भी मनाही है। महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर ऊंची आवाज में कुछ नहीं बोल सकती। बालकनी में खड़ी नहीं हो सकतीं। ताकि कोई भी अनजान शख्स उनकी आवाज न सुन सके और देख सके। महिलाओं को फोटो खींचने, वीडियो बनाने या एक्सपोज करने की सख्त मनाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *