थंडम के रीमेक में गुमराह में धमाका करेंगे मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर जल्द ही धमाका करने वाले हैं। जी दरअसल इन दोनों की अनटाइटल्ड फिल्म को अब गुमराह नाम मिल गया है। जी हाँ, आप सभी दोनों को फिल्म गुमराह में देखने वाले हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पहली बार दो पूरी तरह से अलग अवतार में दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीँ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि यह थ्रिलर फिल्म आदित्य और मृणाल की साथ में पहली फिल्म है। जी हाँ और आदित्य रॉय कपूर फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर चुके हैं और मृणाल ने मुंबई में दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है।
ऐसे में अब खबर है कि आज से आदित्य भी मृणाल के साथ दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर देंगे। केवल ये दोनों ही नहीं बल्कि जल्द ही रोनित रॉय भी शूटिंग में शामिल होंगे। यह फिल्म वर्धन केटकर के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।
आप सभी को बता दें कि यह साउथ की सुपरहिट फिल्म थंडम का हिंदी रीमेक है। जी दरअसल काफी समय पहले ही फिल्म की घोषणा हो गई थी, लेकिन फिल्म का नाम नहीं रखा गया था। ऐसे में अब इस अनटाइटल्ड फिल्म को गुमराह नाम मिल गया है। जी हाँ और अब फैंस मृणाल और आदित्य को साथ देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *