पुण्य तिथि पर किया डॉ. आर्य भूषण गर्ग को याद

रुड़की

जस्टिस डॉ. नागेंद्र सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी में डॉ. आर्य भूषण गर्ग संस्थापक कार्यकारी निदेशक की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. मीनाक्षी गर्ग ने कहा कि डॉ. आर्य भूषण गर्ग ने इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थापना डॉ. नागेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय न्यायालय दी हेग नीदरलैंड और डॉ. राम लोचन सिंह पूर्व कुलपति मेरठ विवि को साथ लेकर की थी। डॉ. गर्ग ने जस्टिस डॉ. नागेंद्र सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी की स्थापना जस्टिस नागेंद्र सिंह की स्मृति में की। डॉ. नागेंद्र सिंह (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज की स्थापना की। जिसमें लाइब्रेरी साइंस से संबंधित पाठ्यक्रम चले। कॉमन एरर इन इंग्लिश एंड हाऊ टू अवॉइड डैम, कॉम्प्रिहेंशन एंड इंटरप्रिटेशन, दी शेवियन वूमेन नाम की पुस्तकें लिखी। इस दौरान आलोक गर्ग, प्रवीन कुमार, अचिंत प्रसाद, योजना गुप्ता, सरिता अग्रवाल, शिवम गुप्ता, पीयूष कुमार, अनुपमा गर्ग, आयुष गर्ग, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार, निधि गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *