बृजमोहन बने पेट्रोल डीजल ट्रेडिंग एसोसिएशन के  अध्यक्ष

रुड़की

हरिद्वार पेट्रोल डीजल ट्रेडिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें बृजमोहन शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही छह उपाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई। संगठन का कार्य सुचारु चलाने के लिए जिले को पांच भागों में बांटा गया है। प्रत्येक भाग की जिम्मेदारी उपाध्यक्षों को सौंपी गई है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार संरक्षक गिरीश सहगल, दिनेश वर्मा, गुरजिंदर सिंह, गौरव चौधरी, राकेश अग्रवाल, सुधीर चौधरी, विजय कुमार, अमीर आलम और अश्वनी चौहान की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से ब्रजमोहन शर्मा को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन में छह उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिले को पांच भागों में बांटा गया जिसमें प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी एक-एक उपाध्यक्ष को दी गई। इसके तहत राव फैजल हरिद्वार, दिवाकर अग्रवाल रुड़की, आदेश यादव लक्सर, अंकित कपूर मंगलौर, रचित अग्रवाल व विनीत सिंघल को भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि तीन माह में एसोसिएशन की एक बैठक जरूर की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के सभी सदस्यों से प्रत्येक बैठक में आने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *