ज्ञानवापी में पहले दिन के सर्वे का कार्य निर्विघ्न

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी सर्वे का काम पहले दिन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस दौरान तहखाने का सर्वे किया गया। वहीं पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने बताया कि कल भी वीडियोग्राफी जारी रहेगी।
इस सर्वे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर से पहले करीब 800 मीटर की दूरी पर थाना चौक के पास सभी लोगों को रोक दिया गया। वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। वाराणसी कोर्ट ने किसी भी हालतमें सर्वे की कार्रवाई ना रोकने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई बाधा उत्पन्न करता है तो सखघ््त कार्रवाई के निर्देश वाराणसी डीएम के द्वारा दिए गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद में दो कमरों और तहखानों के ताले खुल गए हैं। मस्जिद परिसर के पास लगी बेरिकेटिंग के अंदर सर्वे टीम पहुंच गई है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और डीएम कौशल राज खुद मौके पर मौजूद हैं। इन दो आला अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से सर्वे हो रहा है, जिसके आज ही पूरा होने की उम्मीद है।
वाराणसी के कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को इस सिलसिले में सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद यह फैसला किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सभी संबंधित पक्षों की एक अहम बैठक हुई और उन सभी से अपील की गई कि वे अदालत द्वारा गठित आयोग के काम में पूरा सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद थे। उधर मुस्लिम पक्ष ने स्थानीय अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि उसका कहना है कि अगर उच्चतम न्यायालय इस पर कोई फैसला नहीं देता है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकता है। तब तक वह ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी-सर्वे कार्य में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *