थापर रोड का निर्माण शुरू होने पर जतायी खुशी

रुद्रपुर

थापर रोड का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर लोगों ने खुशी व्यक्त कर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। साथ ही लोगों ने इसे संघर्ष की जीत बताया। रविवार को युवा नेता सोनू गगनेजा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया थापर रोड निर्माण का शिलान्यास नगर निगम ने 10 माह पूर्व किया। इसके बाद मिट्टी भरान कर काम बीच में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने कई बार निगम के खिलाफ आंदोलन किया। इसके बाद निगम ने निर्माण कार्य पुन: शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा लोगों के संघर्ष के बाद रुका कार्य फिर शुरू हो गया है। यहां ज्ञानेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र चोधरी, कपिल कालरा, विजय परूथी, मनमोहन सिंह, राजेंद्र अधिकारी, बंटी कालरा, पुष्पेंद्र शर्मा, दीपांशु शर्मा, योगेश भारद्वाज, सुधीर मंडल, राकेश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *