वरुण-कियारा की फिल्म को मिला जुग जुग जियो का आशीर्वाद, लोगों को पसंद आया ट्रेलर

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर रविवार यानी 22 मई को रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भरपूर कॉमेडी के साथ इमोशन भी है। फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।
राज मेहता के डायरेक्शन बनी फिल्म जुग जुग जियो का 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने पति-पत्नी का रोल किया है। वहीं, अनिल कपूर और नीतू कपूर ने वरुण धवन के माता-पिता का रोल किया है। ये दूसरा मौका है जब राज मेहता के डायरेक्शन में कियारा आडवाणी काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म गुड न्यूज में काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *