कोच के नीचे से निकली चिंगारी , ड्राइवर ने रोक दी टे्रन
कटनी ,
रीवा से भोपाल की ओर जा रही रेवांचल एक्सप्रेस जैसे ही कटनी के झुकेही रेलवे स्टेशन के पास पहुंच ही थी कि ट्रेन के एसी फस्ट कोच के नीचे अचानक आग की चिंगारियां उठने लगे। यह देख ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और नीचे उतर कर दिखा तो पहियों के में लगे ब्रेक चिपक गए थे, जिस वजह से चिंगारियां उठने लगी थी जिसे तुरंत की फायर उपकरणों से ठंडा किया गया।
जैसे रीवांचल एक्सप्रेस कटनी मुड़वारा स्टेंशन पहुंची ्रष्ट कोच में बैठे यात्री ट्रेन से तुरंत उतर कर हंगामा करने लगे और रेल अधिकारियों से मांग करने लगे ही इस डिब्बे को अलग किया जाए। साथ ही वहां पर मौजूद रेलवे के सुरक्षा कर्मियों ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर ्रष्ट कोच में नीचे उतार जो ब्रेक पहियों में चिपक गए थे।
उसका सुधारकार्य कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया वही जब मीडिया कर्मियों ने स्टेंशन पर मौजूद रेल कर्मियों से बात करने की कोशिश को तो वह कैमरा देख भागते नजर आए। रेवांचल एक्सप्रेस झुकेही के पास करीबन आधा घंटा खड़ी रही और वहां से सीधे उसे मुड़वारा रेलवे स्टेशन लाया गया।
ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि वे सभी भोपाल के लिए रेवांचल एक्सप्रेस से जा रहे थे और जैसे ही ट्रेन कटनी के झुकेही के पास पहुँची ट्रेन के डब्बे के नीचे आग उठने लगी और आग की चिंगारियां दिख रही थी, तभी ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को झुकेही के पास तुरंत रोक डब्बे में नीचे उठ रही आग पर फायर उपकरण की सहायता से आग पर पाया गया ओर ट्रेन को कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेंशन की तरफ रवाना कर दिया।
