निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करें: जिला जज

रुड़की

रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त जिला जज स्कंद कुमार त्यागी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा और संचालन एसोसिएशन के सचिव राव नावेद किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों, सदस्यों ने नवनियुक्त जिला जज और कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों का फूल माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला जज स्कंद कुमार त्यागी ने कहा कि सबका लक्ष्य एक है कि वादकारियों को शीघ्र न्याय मिले। इसके लिए सभी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार व बेंच के सामंजस्य से न्याय व्यवस्था बेहतर होती है। सामंजस्य के लिए अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में न्यायिक अनुशासन जरूरी है। इसलिए न्यायिक अनुशासन प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कोर्ट परिसर का जायजा लिया। परिसर में स्थित बार कार्यालय और अधिवक्ता कक्ष के कायाकल्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही वकीलों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन राव मुनफैत अली, बबलू गौतम, सुशील पाल, नीलम, सुशील थपलियाल, अजय शर्मा, राव सादाब, महबूब हसन, चौधरी मनोज, विजय प्रजापति, राव बिलावल, आशीष शर्मा, अदील अली, विपीन पहलवान, जफरूद्दीन, चौधरी रवींद्र, प्रवीण तोमर, विपुल वालिया, धीरेन्द्र पाल, संजीव शर्मा, शिव कुमार सैनी, राशिद अली, अशोक गुप्ता, मदनलाल, केपी शर्मा, सुनिल गोयल, मुकेश त्यागी, अनुज पुण्डीर, मुस्तकीम सिद्दकी, अमीत शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं न्यायिक अधिकारियों में विक्रम सिंह, सुल्तान अहमद, इमरान मौहम्मद खान, राजीव धवन, त्रिचा रावत, ऐश्वर्या बोरा प्रतिक्षा केसरवानी, पुनित कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *