आईपीएल में नया चैंपियन या 14 साल के बाद चैंपियन

अहमदाबाद ,

आईपीएल के रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले से टूर्नामेंट को नया चैंपियन मिलेगा या फिर राजस्थान 14 साल के लम्बे अंतराल के बाद दूसरी बार विजेता बनेगी।
लीग तालिका में गुजरात पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा था। पहले चलीफायर में गुजरात ने तीन गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की थी। राजस्थान ने दूसरे चलीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बनायी जहाँ एक बार फिर उसके सामने गुजरात की चुनौती होगी। अब देखना यह है कि राजस्थान पिछली हार का बदला निकाल पाता है या फिर लीग में शीर्ष पर रही गुजरात अपने पहले सत्र में राजस्थान की तरह खिताब ले उड़ेगी।
आईपीएल 2018 से फ़ाइनल में भिडऩे वाली टीमों के बीच एक विचित्र सिलसिला चला आ रहा है। पिछले चार सीजऩों से विजेता टीम ने पूरे सीजऩ में उपविजेता टीम का सूपड़ा साफ़ किया है। इस सीजऩ में गुजरात टाइटंस ने दो बार राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाई है और अगर इतिहास पर गौर करें तो उनका पलड़ा भारी नजऱ आ रहा है।
राजस्थान की 14 साल बाद अपना 2008 का इतिहास दोहराने की उम्मीदें उसके फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज जोस बटलर पर टिकी होंगी जिन्होंने दूसरे चलीफायर में बेंगलुरु के खिलाफ मैच विजयी नाबाद शतक बनाया था। बटलर इस सीजऩ खेले अब तक 16 मुक़ाबलों में 824 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर हैं। इस दौरान उनका 58 का औसत और 151 का स्ट्राइक रेट रहा है। सीजऩ के मध्य में लडख़ड़ाने के बाद वह एक बार फिर लय में लौट आए हैं। प्लेऑफ़ के दो मुक़ाबलों में उन्होंने 89 और 106 नाबाद रनों की पारी खेली हैं और राजस्थान को उनसे ऐसी ही पारी की फिर उम्मीद रहेगी।
बटलर 824 रन बनाकर इस समय ऑरेंज कैप के हक़दार हैं। इस सीजऩ में सर्वाधिक चार शतक जडक़र उन्होंने साफ़ कर दिया है कि वह अकेले अपने दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। सीजऩ के बीच में लडख़ड़ाने के बाद उनका बल्ला फिर से बोलने लगा है। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध इस सीजऩ के दोनों मैचों में वह अर्धशतक लगा चुके हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें राशिद ख़ान से बचकर रहना होगा। राशिद बटलर को आईपीएल में तीन और कुल मिलाकर टी20 मैचों में सात बार अपना शिकार बना चुके हैं। राशिद के ख़िलाफ़ बटलर की औसत 10 से नीचे गिर जाती है और उनका स्ट्राइक रेट 70 से भी कम का है। इन दोनों की जंग पर आईपीएल 2022 की ट्रॉफ़ी टिकी हुई है।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजऩ निरंतरता के साथ बल्लेबाज़ी की है। संजू ने कुल 15 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए हैं। वह इस सीजऩ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाज़ों की सूची में भी शामिल हैं। भले ही वह इस सीजऩ कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं लेकिन संजू ने कुल दस बार 20 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। उन्होंने विकेटों के पीछे इस सीजऩ में कुल 16 शिकार किए हैं जो कि इस सीजऩ बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक है।
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस सीजऩ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 14 पारियों में 45 के औसत से 453 रन बनाए हैं। वह अपनी टीम के लिए इस सीजऩ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। पांड्या ने इस सीजऩ गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट भी अपने नाम किए हैं जिनमें दो विकेट उन्होंने राजस्थान के ख़िलाफ़ खेले दो अलग-अलग मैचों में लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के ख़िलाफ़ इस सीजऩ में 40 नाबाद और 87 नाबाद रनों की पारी भी खेली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *