आईपीएल फाइनल देखने आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, 6000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती; स्टेडियम छावनी में तबदील

नई दिल्ली ,

आईपीएल 2022 के सफर का आज अंत होने वाला है। इस बीच एक और बड़ी खबर है कि मैच देखने वाले मेहमानों की लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है। गुजरात के अहमदाबाद में बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रात 8 बजे से फाइनल मैच होगा। यह मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस मैच को देखने पहुंचने वाले हैं। बता दें कि अनुमानत: इस मुकाबले को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक जुटने वाले हैं। दावा है कि इस मैच के दौरान सैकड़ों ऐसे मेहमान होंगे, जो खेल जगत, राजनीति और बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत उद्योग घरानों से जुड़े होंगे। इसी लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हैं, जो आईपीएल का फाइनल मैच देखने स्टेडियम में पहुंचेंगे। मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम छावनी में तब्दील हो चुकी है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अहमदाबाद शहर में 6000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई है, जिसमें 5000 कॉन्सटेबल हैं जबकि 1000 होम गार्ड के जवान हैं। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस शाम साढ़े 7 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *