अब अमेरिका के अस्पताल में भीषण गोलीबारी, ओक्लाहोमा में बंदूकधारी समेत 4 की मौत

ओक्लाहोमा

ओक्लाहोमा के तुलसा में एक अस्पताल परिसर में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तुलसा पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा कि अधिकारी अभी भी सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर को खाली करने के लिए काम कर रहे हैं। कैप्टन रिचर्ड म्यूलेनबर्ग ने एबीसी को बताया कि पुलिस को मेडिकल परिसर में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर राइफल वाले एक व्यक्ति के बारे में एक कॉल आया और पता चला कि उस शख्स ने एक एक्टिव शूटर की तरह गोलीबारी शुरू कर दी।
म्यूलेनबर्ग ने कहा कि जब तक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने पाया कि कुछ लोगों को गोली मार दी गई है। उस समय एक जोड़े की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा, हमने उस शूटर को भी मरा हुआ पाया। हम उसे शूटर इसलिए मान रहे हैं क्योंकि उसके पास एक लंबी राइफल और एक पिस्तौल थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि संदिग्ध बंदूकधारी की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *