रयाटो एलेस्ट्रिक्स ने लॉन्च किया ई-स्कूटर,
हरिद्वार
रयोटो एलेस्ट्रिक्स कंपनी ने ई बाइक्स के तीन मॉडल लॉन्च किए है। आधुनिक तकनीकों वाले इन तीनों स्कूटर्स लिथियम बैटरी से चलते है। हरिद्वार स्थित गार्डेनिया होटल में इनकी विधिवत लॉन्चिंग की गई। हरिद्वार के सुभाषनगर में उत्तराखंड का पहला शोरूम बनाया गया है, रविवार को उसका भी उद्घाटन किया जाएगा। रयोटो एलेस्ट्रिक्स के सीईओ संदीप रल्हन ने बताया कि देश मे बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और इकोनॉमी को मजबूत करने का उद्देश्य लेकर वो बाइक मार्केट में आये है। इसमें कलरफुल डिजिटल मीटर, एलइडी लाइट, एक बार मे चार्ज करने पर 125 किमी का माईलेज, तीन साल की वारंटी, चाइल्ड लॉक, मोबाइल चार्जर जैसे कई फीचर्स है।
रिवर्स गियर वाला पहला ई स्कूटर संदीप रल्हन ने बताया कि रिवर्स गियर वाला पहला ई स्कूटर उनकी कंपनी ने ही लॉन्च किया है। इसके साथ ही इस स्कूटर पर न तो नंबर प्लेट लगाने की आवश्यकता है और न ही हेलमेट लगाने की।
क्रूज कंट्रोल सिस्टम से लैस है ई स्कूटर
तीनों ही स्कूटर्स क्रूज कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इसके अनुसार इसमें एक बटन लगा है जिससे आप कोई भी स्पीड सेट कर सकते है। वाहन चलाते समय जरूरत के अनुसार लौ या हाई किसी भी स्पीड में सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक ऐसा फंक्शन है जिसमे स्कूटर खराब होने के बावजूद भी 15 किलोमीटर तक चल सकता है। यदि आपका स्कूटर कही भी खराब हो जाये फिर भी तकनीक के अनुसार सर्किट का यूज करके 15 किलोमीटर तक चलेगा।

