श्रीनगर में नाटक का मंचन किया
श्रीनगर गढ़वाल
एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में दो कौमें नाटकों का मंचन किया गया। सआदत हसन मंदो द्वारा लिखित कहानी पर आधारित कहानी का कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त निदेशक जगदीश पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि में इस तरह के कार्यक्रम करना एक अच्छी पहल है। इससे गढ़वाल भर के बच्चे नाट्य कलाकारी में आगे बढ़ेंगे। नाटक का निर्देशन एवं अभिनय अभिषेक सिंह राजपूत द्वारा किया गया। यह एकल प्रस्तुति थी। मंच का संचालन डॉ. संजय पांडे द्वारा किया गया।
