सोने और चांदी में गिरावट
नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 321 रुपये नीचे आकर 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी का भाव भी 874 रुपये के नुकसान से 60,745 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,619 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ ही 1,858 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 21.54 डॉलर प्रति औंस पर बनी थी।
