हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई
ऋषिकेश
महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से देहरादून रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हस्त निर्मित उत्पादों की सायंकालीन प्रदर्शनी लगायी गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्र प्रभारी सरोज शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में आए लोगों ने हस्त निर्मित उत्पादों को सराहा और खरीदारी भी की। केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओं के कपड़े, जूट के बैग, घर की साज-सज्जा से जुड़े उत्पाद केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं ने तैयार किए हैं। मौके पर वंदना शर्मा, मंजू वर्मा, राजबाला नौटियाल, नीलम बजाज, अनिता कोठियाल, लक्ष्मी, विश्वनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे।
