चीन ने नये उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

जिउक्वान

चीन ने बुधवार को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से एक नया उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा।
तियानक्सिंग-1 परीक्षण उपग्रह को कुआइझोउ-1ए वाहक रॉकेट द्वारा सुबह 10.08 बजे (बीजिंग समय) पर प्रक्षेपित किया गया और वह सफलता पूर्वक पहले तय कक्षा में प्रवेश कर गया।
इस तरह के उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष पर्यावरण का पता लगाने जैसे प्रयोगों के लिए किया जाता है। प्रक्षेपण केन्द्र के मुताबिक कुआइझोउ-1ए रॉकेट की यह 15 वीं उड़ान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *