योग को जीवन में शामिल कर रहें निरोग

रुड़की

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रुड़की में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। योगाभ्यास कर इससे होने वाले फायदे बताए गए। योग को नियमित तौर पर जीवन में शामिल करने का आह्वान किया गया। भारत स्वाभिमान (न्यास) और पतंजलि योग समिति रुड़की की ओर से नेहरू स्टेडियम में करें योग रहें निरोग का सन्देश दिया गया। मुख्य योग शिक्षक सत्येंद्र सैनी, पवन और अजब सिंह के मार्गदर्शन में योग के लाभों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कार्यक्रम संयोजक विधायक प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान ललित मोहन अग्रवाल, प्रदीप सचदेवा, नरेश कुमार प्रजापति, सुरेश कुमार त्यागी, कटार सिंह, रामभरोसे पाल, केतन भारद्वाज, सुबोध यादव, आशा धस्माना, कमला सैनी, कमला कैंथोला, सर्वेश गोस्वामी, सुरेश पाल सिंह फौजी, विकास दास, पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा, अनूप राणा, डॉ. सतीश कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, अभिषेक चंद्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *