6 साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी को भेजा जेल

कानपुर,

महाराजपुर के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ नौकर ने दुष्कर्म किया। हालत बिगडऩे पर वहां से भाग निकला। परिजनों ने मामले की जानकारी होने पर थाने में सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आम खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म
थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि चांदनपुर गांव में धीरज सोनकर नाम का युवक ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के परिवार वाले घर पर नहीं थे। धीरज बच्ची को बाग में आम खिलाने का झांसा देकर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हालत बिगडऩे पर अधेड़ बच्ची को छोडक़र भाग निकला। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। पिता की तहरीर पर नौकर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी जिसके यहां नौकरी करता था उसके घर पहुंचे और हंगामा किया। आरोपी को हाजिर करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी को सर्विलांस की मदद से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *