राहुल गांधी ने जगन्नाथ यात्रा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और वायनाड दौरे के लिए केरल पहुंचे

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सभी देशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर कामना दी है
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि श्रद्धा,  आस्था से भरी यात्रा आप सबके जीवन में सुख, समृद्ध, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए।  राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के लिए महाराष्ट्र की सियासत में निराशा हाथ लगने के बाद राहुल गांधी केरल के कुन्नूर पहुंचे हैं जहां से वह थोड़ी देर में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के लिए रवाना होंगे। पिछले दिनों राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा तोडफ़ोड़ की गई थी। राहुल गांधी वायनाड में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और फिर अपने वहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पिछले दिनों की घटनाओं के बारे में बात करके वहां के लोकल प्रशासन से भी बातचीत करेंगे। पिछले दिनों वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की खबर आई जोकि इंडिया न्यूज़ कांग्रेस ने ट्वीट करके आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के बारे में आज कार्यालय की दीवार पर चढक़र कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोडफ़ोड़ किया। कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने वाले गुंडों ने एसएफआई के झंडे पकड़े थे। वायनाड के प्रशासन ने कहा कि विरोध मार्च में लगभग 100 स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता शामिल थे और वह कार्यालय में घुस गए थे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी कहा था कि उस दिन दोपहर करीब 3 बजे एस एफ आई कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक समूह ने वायनाड के सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर जबरन अतिक्रमण कर लिया है। उन कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कर्मचारियों पर बेरहमी से हमला किया कांग्रेसी नेता ने कहा कि हमें इसका कारण नहीं पता। किसी भपाल का कहना था कि वह बफर जोन के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे और मुझे नहीं पता कि इस मामले में राहुल गांधी की क्या भूमिका है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की घटना पर कहा था कि यह पुलिस की मौजूदगी में हुआ था यह सीपीएम नेतृत्व की अस्पष्ट साजिश है। राहुल गांधी के बारे में 8 कार्यालय पर हमले को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर सीपीआईएम और एसएफआई पर निशाना साधा था। शशि थरूर ने लिखा था कि क्या मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन कानूनन कार्रवाई करें या उनकी चुप्पी से ऐसा  प्रतीत होता है कि उनकी सहमति भी होगी। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *