तीन डॉलर महंगा हुआ क्रूड ऑयल

नईदिल्ली

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल(कच्चे तेल) के दामों में तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड के दामों में तीन डॉलर की बढ़ोतरी आयी है. कच्चे तेल की कीमतें 111 से बढक़र 114 हो गई है. इस बीच सरकारी तेल की कंपनियों ने मंगलवार को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमतें 89.96 रुपये हैं. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 में बिक रहा है. वहीं. कोलकाता में 106 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम हैं तो डीजल की कीमतें 92.76 रुपये प्रति लीटर हैं.
चेन्नई में पेट्रोल 109.63 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है.पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये है. पोर्टब्लेयर में पेट्रोल की कीमतें 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये में बिक रहा है. यहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम हैं.  इससे पहले सोमवार को भी तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थी. पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर होने से करोड़ों लोगों को राहत है. करीब दो माह पहले इसकी कीमतें रोजाना बढ़ती थी.
बता दें कि सरकारी तेल की कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे तेल की कीमतें जारी करती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम करीब डेढ़ महीने से नहीं बढ़े हैं. इससे पहले छह अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *