नो एंट्री के सीक्वल में सलमान खान के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर, कंफर्म

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई करण जौहर निर्मित जुग जुग जियो में जहाँ युवा वरुण धवन व किआरा आडवाणी नजर आएं वहीं इस फिल्म में उनके माता-पिता की भूमिका में अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आए। एक दशक से लम्बे इंतजार के बाद इस फिल्म के जरिये नीतू कपूर ने वापसी की है वहीं अनिल कपूर ने अपने जिंदा दिल अभिनय से प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है। अपने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में युवा पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ एक सही केमिस्ट्री के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा था कि मैंने अलग-अलग पीढ़ी के कई अभिनेताओं के साथ कॉमेडी की है। मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार करता हूं जहां मेरी केमिस्ट्री बाकी कलाकारों के साथ फिट बैठे।
अनिल कपूर ने उन एक्टर्स के नाम का जिक्र किया, जिनके साथ वो आने वाले समय में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं नए अभिनेताओं के साथ भी काम करना चाहता हूं। मैं आमिर खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं। जहां वह एक खान के साथ काम करना चाहते हैं, वहीं दूसरे के साथ उनकी एक फिल्म नो एंट्री के सीच्ल का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अनिल सलमान खान के साथ नो एंट्री 2 के लिए कमर कस रहे हैं, जिसके अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को एसकेएफ, बोनी कपूर और जी स्टूडियो साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
अनिल कपूर ने इस बात को कंफर्म किया कि नो एंट्री 2 बन रही है। उन्होंने कहा, लोग नो एंट्री 2 का इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार होगा और मैं फ्रेंचाइजी में वापस आने का इंतजार कर रहा हूं। अनीस बज्मी और सलमान जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे। गौरतलब है कि अनिल कपूर और सलमान खान की नो एंट्री 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *