कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

रुड़की

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष जमाल अहमद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश सैनी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। मुकेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए पिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सुशील कश्यप, जिला अध्यक्ष मौ मुब्ब्शीर, कांग्रेस पंचायत परिषद के प्रदेश महासचिव डा. रणवीर नागर, सईद अहमद, अजीम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *