सावरकर को समर्पित की गई संस्कृति मंत्रालय की मैगजीन ‘अंतिम जन’, महात्मा गांधी से की गई तुलना

नई दिल्ली ,

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली मैगजीन ‘अंतिम जन’ को इस बार स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को समर्पित किया गया है। अंतिम जन को संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करने वाली गांधी स्मृति और दर्शन स्मृति प्रकाशित करते हैं। इसके चेयरपर्सन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस मैगजीन में सावरकर की तुलना महात्मा गांधी से भी की गई है। इसमें कहा गया है, ‘स्वतंत्रता आंदोलन में उनका सम्मान महात्मा गांधी से कम नहीं है।’
वहीं जीएसडीएस के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता विजय गोयल ने इस दौरान सावरकर के आलोचकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘यह दुख की बात है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जिन लोगों ने एक दिन भी जेल में नहीं बिताया और समाज को कुछ भी नहीं दिया, वे लोग सावरकर जैसे देशभक्त की आलोचना कर रहे हैं। सावरकर का इतिहास में स्थान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनका सम्मान महात्मा गांधी से कम नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *