छात्रवृत्ति घोटाले में दो साल से फरार संस्थान का निदेशक गिरफ्तार

देहरादून

छात्रवृत्ति घोटाले में दो साल से फरार हरिद्वार के संस्थान संचालक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की टीम ने मोहिनी रोड डालनवाला से गिरफ्तार किया और हरिद्वार लेकर रवाना हो गई। संस्थान संचालक पर 25 लाख रुपये छात्रवृत्ति गबन का आरोप है।
छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल कई आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें एन पावर एकेडमी रानीपुर मोड़ के निदेशक राहुल विश्नोई निवासी आवास विकास, ऋषिकेश के खिलाफ वर्ष 2019 में केस दर्ज किया गया। एन पावर एकेडमी में एमबीए, बीबीए, बीसीए और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की जाती है। यह संस्थान मानव भारती सोलन हिमाचल से संबंद्ध है। वर्ष 2019 में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी लापता था। उस पर बीते 31 मई को 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। आरोपी की पुलिस के साथ एसटीएफ भी तलाश कर रही थी। उसे बुधवार रात को एसटीएफ ने मोहिनी रोड, डालनवाला से गिरफ्तार किया। यहां से गांधी रोड स्थित एसटीएफ कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद टीम उसे हरिद्वार लेकर रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *