शेयर बाजार में तेजी बरकरार,सेंसेक्स 55500 के पार, इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की उछाल

 

नई दिल्ली ,

  • शेयर मार्केट में थोड़ी तेजी बढ़ी है। सेंसेक्स सुस्त शुरुआत के बाद अब 142 अंकों की बढ़त के साथ 55539 के स्तर पर है। सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से ऊपर की तेजी दिख रही है। इसके अलावा टेक महिंद्रा से लेकर डॉक्टर रेड्डी तक में बढ़त 0.12 फीसद से 1.75 फीसद के बीच है। जबकि, रिलायंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान पर हैं। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से रैली देखने को मिल रही है। गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही।सेंसेक्स महज 5 अंक ऊपर 55391 के स्तर पर खुलाशेयर बाजार में तेजी बरकरार,सेंसेक्स 55500 के पार, इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की उछाल  तो निफ्टी 2 अंक ऊपर 16523 के स्तर पर। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 55369 पर था। वहीं 28 अंक नीचे 16492 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में ओएनजीसी,इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, हिन्डाल्को और सिप्ला जैसे स्टॉक थे तो टॉप लूजर में विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी लाइफ और एशियन पेंट्स के शेयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *