पेयजल को लेकर नपं अध्यक्ष सहित सभासदों ने दी  धरने की चेतावनी

अल्मोड़ा

द्वाराहाट नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह समेत सभासदों ने धरने की चेतावनी दी है। नगर पंचायत में हुई बैठक के बाद उन्होंने डीएम समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। कहा है कि पिछले एक माह से नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त चल रही है। हर वार्ड में पांच से सात दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति हो पा रही है। कई वार्डों में दस दिन में पानी आ रहा है, जो कि नाकाफी है। वहीं जल संस्थान पूरे महीनें का बिल उपभोक्ताओं से वसूल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष साह ने कहा कि पेयजल संस्थान और ऊर्जा निगम एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर पेयजल आपूर्ति बाधित कर रहे हैं। कहा कि तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सभी सभासदों के साथ धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर सभासद आनंदी देवी, विमला साह, नवीन साह, प्रमोद कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र कांडपाल, सुधीर मठपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *