2024 के बाद ISS से अलग होगा रूस, अपने दम पर बनाएगा स्पेस स्टेशन

यूक्रेन में युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस में चल रहे टकराव के बीच, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी “2024 के बाद” अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपनी साझेदारी छोड़ देगी। यानी रूस 2024 के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हो जाएगा। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के हवाले से कहा, “बेशक, हम अपने भागीदारों के साथ अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया ग

रूस 2024 के बाद अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। देश के नवनियुक्त अंतरिक्ष प्रमुख यूरी बोरिसोव ने मंगलवार को यह बात कही। बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि रूस परियोजना छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य भागीदारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करेगा।

बोरिसोव ने कहा, “2024 के बाद स्टेशन छोड़ने का निर्णय किया गया है। मेरा मानना है कि तब तक हम रूसी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू कर देंगे।” यह घोषणा यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिम के बीच बढ़े तनाव के बीच आई है। मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी रॉकेट की सवारी जारी रखने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

या है।” उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से ये बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *